Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: बेगूसराय ने सुपौल को 73 रन से हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 73 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 48 ओवर में ऑल आउट होकर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान पुष्पम ने 85 रन और आशीष ने 65 रन का योगदान दिया।वहीं सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट श्रवण ने 5 विकेट वही शोभित और सजदा ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 45 ओवर में 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सुपौल की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान केशव ने 65 रन और प्रियरंजीत ने 36 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आयुष ने 4 विकेट वही हर्ष और चंदन ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।शानदार गेंदबाजी करने वाले बेगूसराय के आयुष प्रवीण को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश दिलजीत कुमार और प्रतीक भानु ने दिया।

इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 6 अप्रैल का मुकाबला सुपौल बनाम सहरसा के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

बेगूसराय जिला अंडर-16 क्रिकेट के ट्रायल में 150+ खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल, चयन लिस्ट जारी।

Next post

बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी: विनीत के पंजे में फंसा शेखपुरा, लागार तीसरी हार, नालंदा ने 121 रन से हराया।

Post Comment