बेगूसराय जिला अंडर-16 क्रिकेट के ट्रायल में 150+ खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल, चयन लिस्ट जारी।
- कोचिंग कैंप और सलेक्शन ट्रायल मैच के लिए बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ ने जारी किया खिलाड़ियों की सूची।
बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाले श्यामल सिन्हा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रिफाइनरी टाउनशिप के मैदान पर बेगूसराय टीम के चयन के लिए ट्रायल लिया गया।जिसमें बेगूसराय के अलग अलग क्षेत्र से आए तकरीबन 150 से अधिक खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय टीम का चयन खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा। आज खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को सलेक्शन ट्रायल मैच खेला जाएगा तत्पश्चात बेगूसराय अंडर-16 टीम की घोषणा की जायेगी। आज खिलाड़ियों का सलेक्शन ट्रायल के खेल समिति सदस्य के रूप में दिलजीत कुमार, सीनियर खिलाड़ी दानिश आलम, , प्रतीक भानु, पृथ्वीराज के नेतृत्व में लिया गया।

चयनित खिलाड़ी की सूची इस प्रकार है:-
- राहुल गिरी,
- युवराज,
- अमृत,
- सचिन,
- प्रशांत,
- निपुण,
- सन्नी,
- आनंद,
- मोo अरमान,
- सचिन,
- शौर्य
- प्रिय रंजन,
- युग,
- आर्यन पोद्दार,
- सत्यम,
- आदित्य,
- वैभव,
- हम्माद,
- सत्यम राज,
- सुमन,
- अब्दुल रजा,
- शुभम ,
- आदित्य,
- दिव्यांशु,
- निशांत,
- अरुण,
- अनीश,
- ऋषि राज
- रितिक,
- अमन,
- रौशन,
- मन्नू,
- रमन
- रोहित,
- शिवम
- श्रेष्ठ कुमार
जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया की चयनित सभी खिलाड़ी 6 अप्रैल को 10 बजे दिन में अपने सभी जरूरत कागजात के साथ रिपोर्ट करेंगे।
Share News:



Post Comment