Loading Now
×

BCA पुरुष अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: दरभंगा को हरा भोजपुर फाइनल में

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA पुरुष अंडर-23 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट सत्र 2025-26 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भोजपुर ने दरभंगा को 14 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला पटना स्थित मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेला गया, जहां दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा अंत तक बनी रही।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी भोजपुर की टीम ने 46.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम की ओर से ऋत्विज सिंह ने 75 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनके अलावा ऋषभ पांडेय ने 43 रन, अर्जुन सिंह ने 28 रन, कप्तान गुलशन कुमार ने 22 रन तथा शिवम सिंह ने 10 रन का योगदान दिया।

दरभंगा की ओर से गेंदबाजी में अंकित चौधरी ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 8.5 ओवर में 1 मेडन के साथ 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आरव झा और कप्तान मनीष कुमार ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अनिकेत राज को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दरभंगा की टीम 49.2 ओवर में 191 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में भासवान ने 112 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अनुराग रॉय ने 20 रन और अंकित राज ने 16 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।

भोजपुर की ओर से गेंदबाजी में सुन्नी सिंह ने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 34 रन देकर 4 विकेट लिए। कप्तान गुलशन कुमार ने 10 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अतिरिक्त राहुल विवेक और शिवम को 1-1 विकेट मिला।

इस परिणाम के साथ भोजपुर टीम ने BCA पुरुष अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है और अब टीम खिताबी मुकाबले के लिए तैयार है।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment