Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: गया जी ने नवादा को 4 विकेट से हराया।

नालंदा दिनांक 6 अप्रैल 2026 : नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का पांचवा मैच गया जी बनाम नवादा के बीच मैच पावापुरी खेल मैदान मे खेला गया।

पिच गिला होने के कारण देर से शुरु किया गया अम्पायर द्वारा ओवर में कटौती करते हुए मैच 30-30 ओवर का खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाये जिसमे सूरज ने 36 रन, दीपु ने 30 रन , हर्ष ने 15 रन, विक्रम ने 15 रनो का योगदान दिया।

गया जी की ओर से गेंदबाज मयंक ने 34 रन पे 3 विकेट, अभिषेक ने 24 रन पर 2 विकेट, आयुष 26 पे 2, युवराज 19 पे 2 तथा प्रीतम ने 40 रन खर्च करके एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए गया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर लिया । गया जी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक ने 57 रन, आयुष ने 39 रन और प्रीतम ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया । नवादा की ओर से सत्यम कुमार ने 35 रन देकर 3 विकेट लिए, इशू ने 35 रन पर दो विकेट वहीं सचिन कुमार 12 रन पर एक विकेट लेने में सफल रहे।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नालंदा के कोच परवेज़ मुस्तफा उर्फ़ पप्पू, डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

मैच के मैन ऑफ द मैच गया जी के आयुष कुमार को दिया गया।कल दिनांक 07-04-2026 को नालंदा बनाम गया के बीच मैच खेला जायेगा।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment