Loading Now
×

रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी : पूर्णिया ने किशनगंज को 7 विकेट से हराया।

पूर्णिया : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा U19 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज कूल 8 मुकाबले खेले गए। जिनमें गया, कैमुर, सुपौल, जमुई, जहानाबाद, ईस्ट चंपारण, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर ने जीत दर्ज की।

किशनगंज बनाम पूर्णिया (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड अकैडमी, पटना ) मैच में पूर्णिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। किशनगंज में पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवर में 10 विकेट पर 124 रन बनाया। बल्लेबाजी में कौनैन रेज़ा ने 34 रन तथा अनिसूररहमान ने 16 रन बनाया।पूर्णिया की गेंदबाजी में युवराज कुमार 10 ओवर 1 मेडन 37 रन 4 विकेट तथा मोहम्मद नवाजिश रोशन 9 ओवर 1 मेडन 20 रन 4 विकेट एवं हुमज़ा और हर्ष को 1-1 विकेट मिला।

पूर्णिया ने 25.2 ओवर में 3 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में मौसम शर्मा ने 26 रन, शेख सालिक ने नाबाद 37 रन और मधुकर यादव ने नाबाद 34 रन बनाया।किशनगंज की गेंदबाजी में मनु गोयल को दो विकेट तथा अविनाश यादव को एक विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment