Loading Now
×

BCA U-19 ONDAY TROPHY : अर्सलान शहीद का शतक तो राज शतक से चुके कटिहार की आसान जीत।

पटना : BCA अंडर -19 वनडे ट्रॉफी में आज कटिहार बनाम किशनगंज (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड अकैडमी, पटना ) मैच में कटिहार ने 237 रनों से जीत दर्ज की।

कटिहार ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 369 रन बनाया। बल्लेबाजी में अर्सलान शहीद 104 गेंद में 12 चौके लगाकर 109 रन, राज यादव 75 गेंद में 15 चौके 2 छक्के लगाकर के 97 रन तथा कप्तान साहिल कुमार ने 46 रनों की पारी खेली।किशनगंज के गेंदबाजी में अविनाश यादव को दो विकेट मिला तथा शमशाद, मोनू, ज़ाहिद आलम, अनिसूररहमान को 1-1 विकेट मिला।

किशनगंज में 41.3 ओवर में 10 विकेट पर 132 रन बनाया। बल्लेबाजी में कौनैन रेज़ा 23 रन, देवराज कुमार 22 रन तथा राजमोहन और शमशाद ने 12-12 रन बनाया।कटिहार की गेंदबाजी में आनंद यादव 9 ओवर 4 मेडन 12 रन 3 विकेट तथा राज यादव 8 ओवर 5 मेडन 11 रन 3 विकेट एवं राजदेव कुमार और अभिनव आर्यन को 2-2 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment