Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : भागलपुर ने बांका को 99 रनों से हराया।

भागलपुर : रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में आके का मुकाबला भागलपुर बनाम बांका (सैनडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में भागलपुर ने 99 रनों से जीत दर्ज की।

भागलपुर में 50 ओवर में 9 विकेट पर 281 रन बनाया। बल्लेबाजी में अर्णव आरव 124 गेंद में 13 चौके लगाकर के 94 रन, दिव्यांशु कुमार 83 गेंद में 8 चौका 1 छक्का लगाकर 85 रन बनाए तथा अभिनेक आर्या ने 34 रन बनाया।बांका की गेन्दबाजी में ज़ाकिर हुसैन 8 ओवर 78 रन 3 विकेट, अभिजीत सिंह को 2 तथा संतोष, समर, यश और शिवम को 1-1 विकेट मिला।

बांका ने 37.3 ओवर में 10 विकेट पर 182 रन बनाया। बल्लेबाजी में सत्यम 72 गेंद में नौ चौके लगाकर 59 रन समर यादव ने 30 रन और यश कुमार ने 26 रन बनाया।भागलपुर की गेन्दबाजी में सचिन रॉय 10 ओवर 2 मेडन 33 रन, कप्तान राकेश गुप्ता 8 ओवर 29 रन 3 विकेट तथा रितेश और सत्येंद्र को 2-2 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment