Loading Now
×

रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी: औरंगाबाद ने भोजपुर को 4 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा U19 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज खेले में भोजपुर बनाम औरंगाबाद (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदीसोपुर, पटना) मैच में औरंगाबाद में 4 विकेट से जीत दर्ज की।

भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 240 रन बनाया। बल्लेबाजी में आरुष तिवारी 84 गेंद में 4 चौके 2 छक्का लगाकर 79 रन, अश्विनी कुमार ने 48 रन तथा कप्तान अर्जुन सिंह ने 38 रनों की पारी खेली।औरंगाबाद के गेंदबाजी में प्रभात सिंह 10 ओवर 49 रन 3 विकेट एवं सोनल राजपूत और अजय कुमार को 2 विकेट मिला तथा अंकुश अग्रवाल को 1 विकेट।

औरंगाबाद में 49.5 ओवर में 6 विकेट पर 241 रन बनाया। बल्लेबाजी में नवीन कुमार 95 गेंद में 5 चौके 2 छक्के लगाकर 72 रन, हिमांशु ठाकुर 91 गेंद में 3 चौका लगाकर 53 रन तथा अंकित कुमार ने 24 रन और अंकुश ने नाबाद 27 रन बनाया।भोजपुर की गेन्दबाजी में शिवम अश्विनी अर्जुन और मोहित को एक-एक विकेट मिला।

 

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment