रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी: लखीसराय ने मुंगेर को 77 रनों से हराया।
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा U19 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज खेले में लखीसराय बनाम मुंगेर (सैनडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में लखीसराय ने 77 रनों से जीत दर्ज की।
लखीसराय ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 224 रन बनाया। बल्लेबाजी में सुशांत कुमार 37 गेंद में 5 चौके 3 छक्के लगाकर 58 रन, कप्तान अंकित राज 51 गेंद में 7 चौके 1 छक्का लगाकर 54 रन तथा अंकित ने 32 रन बनाया।मुंगेर की गेंदबाजी में कप्तान रजनीश और स्वेताभ को 2-2 विकेट मिला तथा निहाल और राहुल को एक-एक विकेट।

मुंगेर ने 37.5 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन बनाया। बल्लेबाजी में अनमोल विश्वास 36 रन, कप्तान रजनीश कुमार 27 रन तथा निहाल कुमार ने 34 रन बनाया।लखीसराय की गेंदबाजी में सैयद मोहद खिज़ार 7.5 ओवर 1 मेडन 34 रन 5 विकेट। हिमांशु केसरी को 2 विकेट तथा रवि अंकित और प्रणव को एक-एक विकेट मिला।
Share News:



Post Comment