कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन:वीजीयू थंडरबोल्ट की जीत में चमके श्रेयांश,जीएनआईओटी ब्लास्टर्स भी जीता।
पटना : टर्निंग प्वायंट के तत्वावधान में खेले जा रहे कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन-6 में गुरुवार को सुपर सिक्स के मुकाबले में वीजीयू थंडरबोल्ट ने 56 रन से और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने सात विकेट से जीत हासिल की.
पहला मैच
कृष्णा क्रिकेट मैदान पर सुपर सिक्स का तीसरा मुकाबला वीजीयू थंडरबोल्ट बनाम संत जोसफ चैंजर्स के बीच खेला गया. थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. श्रेयांश के 66, व आशीष के 64 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 197 रन बनाए. जवाब में चैंजर्स की पूरी टीम 18.1 ओवर में 141 रन पर सिमट गई. थंडरबोल्ट के हिमांशु ने 4 ओवर में 18 रन खर्च कर 4 विकेट चटकाए. विजेता टीम के श्रेयांश को प्लेयर आफ द मैच चुना गया. श्रेयांश ने जहां 66 रन बनाए, वहीं एक विकेट भी लिए.

संक्षिप्त स्कोर
वीजीयू थंडरबोल्ट : 20 ओवर में 5/197 रन, श्रेयांश 66, साहिल 13, आशीष 64, आयुष 11, अभिनव प्रकाश 11, अतिरिक्त 23, इशु साहिल 1/29, अर्पित लाल 2/21, तेजस झा 1/39, जीत यादव 1/42.
संत जोसफ चैंजर्स: 18.1 ओवर में 10/141 रन, युवराज 39, तमजीद आलम 29, इशु साहिल 35, श्रीजन 10, अतिरिक्त 16, श्रेयांश 1/42, हिमांशु शेखर 4/18, सुजन राज 2/31, मानव 2/9.
दूसरा मैच
दिन का दूसरा मैच मानव रचना लायंस बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच खेला गया. ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर लायंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस 16.5 ओवर में 134 रन पर आलआउट हो गई. लायंस के लिए आर्यन अरविंद के 42, शिबू भूषण के 39 रन बनाए. रोति झा और आयुष्मान जैन ने 3—3 विकेट लिए. जवाब में ब्लास्टर्स ने आयुष्मान जैन के नाबाद 51 रन, करन कुमार के नाबाद 39 रन की मदद से लक्ष्य को 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. विजेता टीम के आयुष्मान जैन को प्लेयर आफ द मैच चुना गया.
संक्षिप्त स्कोर
मानव रचना लायंस: 16.5 ओवर में 134/10 रन, शिबू भूषण 39, आर्यन अरविंद सिंह 42, रितिक राज 14, अतिरिक्त 13, विनय 1/28, करन 1/5, रोहित झा 3/6, आयुष्मान जैन 3/17, रिषी 1/1.
जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 18.2 ओवर में 3/135 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 51, रवि कुमार 14, करन कुमार 39, अतिरिक्त 22, शिबू भूषण 1/13, मयंक कुमार 1/19.
Share News:




Post Comment