Loading Now
×

सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी: वाईसीसी व ऑल राउंडर क्रिकेट अकादमी ने अपने मुकाबले जीते

पटना 08 अप्रैल : स्थानीय क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार(CAB) द्वारा आयोजित सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में वाईसीसी ने नवशक्ति निकेतन को 8 विकेट से व रोमांचक मुकाबले में ऑल राउंडर क्रिकेट अकादमी ने क्रिकेट अकादमी ऑफ़ पठान को 2 रन से हरा दिया।

पहला मुकाबला :

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई नवशक्ति निकेतन ने निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट 139 रन बनाए जिसमे आयुष्मान 17 रन, अगस्त्य ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में वाईसीसी के प्रियांशु को 4 व आर्यन को 2 विकेट मिला।

जबाब में उतरी वाईसीसी की टीम ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमे runiy sinha ने 52 रन और तेजस्वी ने 49, रन बनाए। गेंदबाजी में नवशक्ति निकेतन के देव व प्रतिक को 1-1 विकेट. मिला। मैन ऑफ़ द मैच प्रियांशु को दिया गया।

दूसरा मुकाबला :

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुई ऑल राउंडर क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में 10 विकेट पर 172 रन बनाए। टीम के लिए संदीप 45 रन और आयुष ने 36 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी में CAP के मनिंग ने 3 व राहुल ने 2 विकेट झटके।

जबाब में CAP की टीम ने शानदार रन चेस किया लेकिन पूरी टीम 20 ओवर में 170 रन बना सिमट गयी। टीम के लिए विवेक 67 रन और मनिंग ने 16 रन बनाए। ऑल राउंडर क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज यश राज ने 6 विकेट और सौरव ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ़ द मैच यश राज को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 सीजन:वीजीयू थंडरबोल्ट की जीत में चमके श्रेयांश,जीएनआईओटी ब्लास्टर्स भी जीता।

Next post

बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में नवादा की लगातार दूसरी जीत,शेखपुरा को 168 रनो से हराया

Post Comment