बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी का मगध जोन में आगाज,नवादा ने नालंदा को हराया।
नालंदा : आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 16 वनडे ट्रॉफी मगध जोन की शुरुआत की गयी, नवादा बनाम नालंदा के बीच मैच से इसकी शुरुआत पावापुरी खेल मैदान मे किया गया ।
नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, 48.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाये जिसमे धरम ने 74 रन, अंकित ने 61 रन , आदित्य ने 28 रन, राज ने 17 रन, प्रिंस ने 13 रन और विक्रम तथा सचिन ने क्रमशः ने 11-11 रन का योगदान दिया। नालंदा की ओर से गेंदबाज शिवम् ने 34 रन पे 4 विकेट हासिल किये , शशिकांत ने 50 पर 2, आर्यन ने 51 रन पर 2 विकेट और समीर तथा रौनक ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए नालंदा की टीम 47.4 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना सकी। नालंदा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रतिक ने 25 रन राज गुरु ने 24 रन, शिवम् ने 20 रन, प्रियंशु ने 20 रन, रौनक ने 20 रन, रहिस ने 17 रन, समीर ने 13 तथा शिवम् कुमार ने 12 रन का योगदान दिया । नवादा की ओर से गेंदबाज़ अंकित ने 25 रन देकर 4 विकेट, राज ने 27 रन पे 2 विकेट तथा सचिन और विक्रम ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष आनंद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, कोच मनीष राज, विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
मैच के मैन ऑफ द मैच नवादा के अंकित कुमार को दिया गया।कल दिनांक 10-04-2026 को शेखपुरा बनाम नवादा के बीच मैच खेला जायेगा।
Share News:




Post Comment