Loading Now
×

रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी : सारण ने वेस्ट चम्पारण को 9 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा U19 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज खेले वेस्ट चंपारण बनाम सारण (VDCA क्रिकेट ग्राउंड विदुपुर, पटना) मैच में सारण 9 विकेट से जीत दर्ज की।

वेस्ट चंपारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में 10 विकेट पर 185 रन बनाया। बल्लेबाजी में अमरजीत कुमार 69 गेंद में 7 चौका 4 छक्का लगाकर 70 रन, मोहम्मद इमामुद्दीन कैफ 68 गेंद में 8 चौके लगाकर 56 रन तथा रोहित ने 23 रन बनाया। सारण की गेंदबाजी में विशेष गोस्वामी 9 ओवर 45 रन 5 विकेट और राहुल यादव 5.4 ओवर 28 रन 3 विकेट तथा आयुष और गुड्डू यादव को एक-एक विकेट मिला।

सारण ने 18.2 ओवर में 1 विकेट पर 186 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान मोहित सिंह 61 गेंद में 15 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 99 रनों की पारी खेली। बृजेश राय 46 गेंद में 6 चौके 6 छक्के लगाकर 77 रन और राहुल यादव ने 4 रन बनाया।वेस्ट चंपारण के गेंदबाजी में अनुराग कुमार को मात्र एक सफलता विकेट के रूप में मिली।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment