Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: दीपक के पंजे से खगड़िया ने समस्तीपुर को 31 रन से हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में खगड़िया ने समस्तीपुर को 31 रन से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 317 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष ने 86 रन वही आदित्य ने 58 रन का योगदान दिया।

वहीं समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट कवि अमरेंद्र ने 3 विकेट प्राप्त किया वही मंदीप और शाश्वत ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम 48 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी। समस्तीपुर की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान सुमन ने 86 रन वही कुमार आदित्य ने 51 रन का योगदान दिया। खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट दीपक ने शानदार 5 विकेट प्राप्त किया वही आदित्य और सौरभ को 2-2 विकेट मिला।

शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले खगड़िया के दीपक को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर नीरज कुमार के द्वारा दिया गया। इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 11 अप्रैल का मुकाबला बेगूसराय बनाम सहरसा के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment