आरआईटी चैंपियंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स कासा पिकोला स्कूली क्रिकेट लीग अंडर-15 के फाइनल में
पटना। कासा पिकोला स्कूली क्रिकेट लीग अंडर-16 सीजन सिक्स के सुपर सिक्स मुकाबले में आरआईटी चैंपियंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संत जोसफ चैंजर्स को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
इस जीत के हीरो रहे ओपनर अमन और आस्त्तिव चंद्रा, जिन्होंने बल्ले से तूफानी पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। वहीं दूसरे मुकाबले में जीएनआईओटी ब्लास्टर्स ने मैच को चार विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया. आयोजन सचिव नवीन कुमार ने बताया कि आरआईटी चैंपियंस और जीएनआईओटी ब्लास्टर्स के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

पहला मैच
टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में कृष्णा क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में चैंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए युवराज सिंह ने 42 और जीत यादव ने नाबाद 36 रन की अहम पारी खेली
जवाब में उतरी आरआईटी चैंपियंस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। अमन कुमार (नाबाद 82) और आस्त्तिव चंद्रा (नाबाद 71) की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी के दम पर टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 13.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले आस्त्तिव चंद्रा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
संक्षिप्त स्कोर:
संत जोसफ चैंजर्स: 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन, प्रियांशु कुमार सिंह 29, युवराज सिंह 42, स्वजीत दस्कत नाबाद 21, जीत यादव नाबाद 36, अतिरिक्त 5, ध्रुव कुमार 1/33, शिवम 1/32, हिमांशु कुमार 2/25, आस्त्तिव चंद्रा 2/15.
आरआईटी चैंपियंस: 13.5 ओवर में 170 रन, अमन कुमार नाबाद 82, आस्त्तिव चंद्रा नाबाद 71, अतिरिक्त 17.
दूसरा मैच आंजिक्य बॉम्बर्स बनाम जीएनआईओटी ब्लास्टर के बीच खेला गया। ब्लास्टर ने टॉस जीतकर बॉम्बर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉम्बर्स ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। जवाब में ब्लास्टर ने लक्ष्य को 16.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बना ली। विजेता टीम के जैकी को प्लेयर आफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
आंजिक्य बॉम्बर्स: 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन, प्रत्युष राज 11, आयुष राज 14, नंदजी सिंह नाबाद 56, अतिरिक्त 13, विनय कुमार 1/26, जैकी 3/24, करन 1/12, हर्षित कर्ण 1/7.
जीएनआईओटी ब्लास्टर्स: 16.1 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन, आयुष्मान जैन 11, अमन कुमार 31, रवि कुमार 20, रोहित झा 17, करन कुमार नाबाद 17, अतिरिक्त 9. आयुष कुमार केसरी 2/28, रौनक रणवीर 1/35, अंश राज 1/30, प्रियांशु राज कुमार 1/16.
Share News:



Post Comment