Loading Now
×

गोपालगंज बना BCA U-23 वनडे ट्रॉफी का चैंपियन।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी सत्र 2025-26 का खिताबी मुकाबला भोजपुर और गोपालगंज के बीच पटना स्थित मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में गोपालगंज ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भोजपुर की टीम ने 47.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 214 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम सिंह ने 85 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। ऋषभ पांडेय ने 76 गेंदों पर 62 रन बनाए, जबकि ऋत्विज सिंह ने 47 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके।

गोपालगंज की गेंदबाजी में प्रशांत कुमार ने 10 ओवर में 3 मेडन के साथ 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सुजय कुमार शर्मा ने 9 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 35 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा अमजद अली और मेहदी अब्दुल्लाह को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ने 39.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में अंकित यादव ने 42 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। प्रशांत कुमार ने 42 रन, आशीष सोनी ने 41 रन, दिव्य प्रकाश ने 29 रन, जबकि आयुष्मान श्रीवास्तव और आर्यन राज ने क्रमशः 13 और 14 रन का योगदान दिया।भोजपुर की ओर से गेंदबाजी में विवेक यथार्थ, शिवम सिंह और मोहित कुमार को 1-1 विकेट मिला।मुकाबले में प्रभावी प्रदर्शन के लिए गोपालगंज के प्रशांत कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

फाइनल मुकाबले के समापन पर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जियाउल आरफीन, क्रिकेट प्रतिनिधि राजेश कुमार तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस परिणाम के साथ BCA मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी सत्र 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment