BCA U-19 वनडे ट्रॉफी : युवराज व अंकित का शतक, बेगूसराय ने सहरसा को 305 रन से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में बेगूसराय ने सहरसा को 305 रन के विशाल अंतर रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में विकेट खोकर 425 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान युवराज ने 74 गेंद में 126 रन का योगदान दिया वहीं उनका साथ देते हुए अंकित ने 107 गेंद में 106 रन बनाया।

सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आयुष ने 2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम 32.4 ओवर में 120 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सहरसा की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अभिनव ने 24 रन और अविनाश ने 13 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आदर्श ने 4 विकेट वही हर्ष और आयुष ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के युवराज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह और मुकेश कुमार पप्पू के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 12 अप्रैल का मुकाबला खगड़िया बनाम सहरसा के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।
Share News:



Post Comment