Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंदर-19 वनडे ट्रॉफी : बक्सर ने रोहतास को 75 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA रणधीर वर्मा अंदर-19 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025 – 26 का टूर्नामेंट आज बक्सर बनाम रोहतास (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिसोपुर,पटना) मैच में बक्सर ने 75 रनों से जीत दर्ज की।

बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 10 विकेट पर 266 रन बनाया। बल्लेबाजी में आदित्य वत्स 98 गेंद में 8 चौका 3 छक्के लगाकर 103 रनों की पारी खेली, रवि कुमार ने 37 गेंद में 9 चौका 1 छक्का लगाकर 58 रन बनाए तथा आदित्य विक्रम ने 27 रनो।रोहतास की गेंदबाजी में वीरू 10 ओवर 55 रन 5 विकेट तथा राजकुमार को 2 विकेट मिला अभिषेक मिश्रा, रितेश और अभिषेक कुमार को एक-एक विकेट मिला।

रोहतास में 37.5 ओवर में 10 विकेट पर 191 रन बनाया। बल्लेबाजी में रितेश कुमार 37 गेंद में 11 चौका लगाकर 56 रन, मृत्युंजय कुमार ने 45 रन तथा युवराज सिंह ने 32 रन बनाया।बक्सर की गेंदबाजी में रवि कुमार 10 ओवर 1 मेडन 40 रन 4 विकेट जितेश और अभिषेक को दो-दो विकेट मिला एवं विकास और मुरारी को एक-एक विकेट।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment