बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: खगड़िया ने सहरसा को 9 विकेट से हराया।
बेगूसराय : आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में खगड़िया ने सहरसा को 9 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 44 ओवर में 202 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अमन ने 63 रन और अर्जित ने 32 रन बनाए।खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट दीपक ने 4 विकेट वही अमन और सौरभ ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने लक्ष्य को 27 ओवर में 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। खगड़िया की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान आदित्य ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 106 रन बनाए वहीं उनका साथ देते हुए अमन ने 71 रन का योगदान दिया। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते मात्र 1 विकेट वैभव ने प्राप्त किया।
शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए अमन को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार उपाध्यक्ष सुनील कुमार टीकमनी सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश संयुक्त सचिव शुभम भारद्वाज कोषाध्यक्ष निगम कुमारी बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।
मीडिया प्रभारी विवेक कुमार आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने बताया कि कल मेंस रणधीर वर्मा अंदर-19 सेंट्रल जोन का अंतिम लीग मुकाबला समस्तीपुर और सहरसा के बीच खेला जाएगा
Share News:



Post Comment