Loading Now
×

रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: लखीसराय ने भागलपुर को 5 विकेट से हराया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 के तहत आज खेले गए मुकाबलों में भागलपुर बनाम लखीसराय (सैनडिस कंपाउंड, भागलपुर) मैच में लखीसराय ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

भागलपुर में 40.1 ओवर में 10 विकेट पर 165 रन बनाया। बल्लेबाजी में अर्णव आरव 25 रन, अभिषेक आर्य ने 16 रन बनाए तथा दिव्यांशु कुमार ने 67 गेंद में 7 चौका 1 छक्का लगाकर 58 रनों की पारी खेली।लखीसराय के गेंदबाजी में नीतीश कुमार 7.1 ओवर 32 रन 5 विकेट तथा माही जय जयसवाल 6 ओवर 23 रन 3 विकेट और सैयद को 1 विकेट मिला।

लखीसराय में 33.1 ओवर में 5 विकेट पर 167 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान अंकित राज 18 रन, तरुण कुमार 21 रन और सुशांत कुमार 110 गेंद में 8 चौका 4 छक्के लगाकर 97 रनों की पारी खेली।भागलपुर की गेंदबाजी में सचिन रॉय 10 ओवर 2 मेडन 39 रन 3 विकेट तथा शिव आरव को 2 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment