जयदेव उनादकट के कप्तानी में सौराष्ट रणजी टीम घोषित,चेतेश्वर पुजारा को किया गया टीम में शामिल
राजकोट 09 फरवरी: खराब फार्म से जूझ रहे टीम इंंडिया के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को 10 फरवरी से शुरू हो रही रणजी ट्राफी के लिए मंगलवार को घोषित सौराष्ट्र की टीम में मौका मिला है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ द्वारा घोषित 21 सदस्यीय टीम में पुजारा को शामिल किया गया है।
सौराष्ट टीम का कमान तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के हाथो में सोफा गया है। सौराष्ट टीम का कैंप आज सम्पन्न हो गया है कल गुरुवार को टीम अहमदबाद के लिए रवाना होगी। सौराष्ट्र की टीम एलीट ग्रुप डी में रखा गया है। टीम अहमदाबाद में सभी लीग मैच खेलेगी। सौराष्ट्र को मुंबई, ओडिशा और गोवा के साथ इस ग्रुप में रखा गया है।
सौराष्ट टीम इस प्रकार से है:-
- जयदेव उनादकट (कप्तान),
- चेतेश्वर पुजारा,
- शेल्डन जैक्सन,
- अर्पित वासवदा,
- चिराग जानी,
- कमलेश मकवाना,
- धर्मेंद्रसिंह जडेजा,
- चेतन सकारिया,
- प्रेरक मांकड़,
- विश्वराजसिंह जडेजा,
- हार्विक देसाई,
- केविन जीवराजनी,
- कुशंग पटेल,
- जय चौहान,
- समर्थ व्यास,
- पार्थकुमार भूट,
- युवराजसिंह चुडासमा,
- देवांग करमता,
- स्नेल पटेल,
- किशन परमार,
- आदित्य जडेजा
Share News:



Post Comment