Loading Now
×

पृथ्वी शॉ की अगुवाई में मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम घोषित, पृथ्वी की कप्तानी में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे

मुंबई 10 फरवरी: बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए मुंबई क्रिकेट एस्सोसिएशन ने भारतीय स्टार खिलाडी पृथ्वी शॉ के अगुवाई में मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम की घोषणा बुधवार को कर दी है। जिमसे भारत के लिए कप्तानी कर चुके स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे को भी रणजी टीम में मौका दिया गया है।

रणजी ट्रॉफी में 41 बार के चैंपियन मुंबई को ग्रुप डी में सौराष्ट्र, गोवा और ओडिशा के साथ रखा गया है. टीम अपने लीग मुकाबले अहमदाबाद में खेलेगी.मुंबई की सीनियर चयन समिति ने युवा पृथ्वी शॉ को 21 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना है. मुंबई के चयनकर्ताओं ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे आलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में शामिल किया है.

टीम इस प्रकार है:

  • पृथ्वी साव (कप्तान),
  • अजिंक्य रहाणे,
  • यशस्वी जायसवाल,
  • आकर्षित गोमेल,
  • अरमान जाफर,
  • सरफराज खान,
  • सचिन यादव,
  • आदित्य तारे,
  • हार्दिक तमोरे,
  • शिवम दुबे,
  • अमन खान,
  • शम्स मुलानी,
  • तनुष कोटियान,
  • प्रशांत सोलंकी,
  • शशांक अतार्डे,
  • धवल कुलकर्णी,
  • मोहित अवस्थी,
  • प्रिंस बदियानी,
  • सिद्धार्थ राउत,
  • रॉयस्टन डियास
  • अर्जुन तेंदुलकर.

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment