Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट अकादमी ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी को 183 रनों से हराया

मुजफ्फरपुर : आज स्थानीय शुभंकरपुर के खेल मैदान में अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में संस्कृति क्रिकेट अकादमी बनाम पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए मैच में संस्कृति क्रिकेट अकादमी ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी को 183 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कृति क्रिकेट अकादमी के तरफ से अयान ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की पारी खेली वहीं देवाशीष ने 34, पुष्पराज ने 58, आरुष ने 26 एवं दिव्यांशु ने 12 रन अपने टीम के लिए बनाए गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से अरहम ने तीन, रोहित ने एक, अरमान ने एक, आदित्य ने एक, कैलाश ने एक, शांतनु ने एक एवं आरिफ ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 16 ओवर में ही 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से आरिफ ने सर्वाधिक 22 एवं रोहित ने 12 रन अपने टीम के लिए बनाए संस्कृति क्रिकेट अकादमी के तरफ से युवराज ने तीन आरुष ने दो अयान में तीन एवं पुष्पराज ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।आज के मैन ऑफ द मैच संस्कृति क्रिकेट अकादमी के अयान को दिया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment