Loading Now
×

सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी: नवशक्ति निकेतन व मेंस्कूल ऑफ़ क्रिकेट पटना जीता।

पटना 06 अप्रैल : स्थानीय क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार(CAB) द्वारा आयोजित सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी में आज दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में नवशक्ति निकेतन ने CAB को 4 विकेट से हराया तो वही दूसरे मुकाबले में स्कूल ऑफ़ क्रिकेट पटना ने CAB ब्लू को 56 रनों से हराया।

पहला मुकाबला :

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई CAB की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट पर 224 रन बनाए जिसमे आर्यन राज अर्धशतक 63 रन,रमन 42 रन बनाए। गेंदबाजी में नवशक्ति निकेतन के अर्पित को 3 व विनायक को 1 विकेट मिला।

225 रनों के जबाब में उतरी नवशक्ति निकेतन ने लक्ष्य को 22 ओवर 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. जिसमे हर्षित 72 रन व प्रतिक ने 92 रनों की शानदार अर्धशताकीय पारी खेली। गेंदबाजी में CAB के रियान झा को 2 व आर्यन सिन्हा को 1 विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच प्रतीक सिन्हा को दिया गया।

दूसरा मुकाबला :

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कूल ऑफ़ क्रिकेट पटना की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रन बनाए जिसमे रेयांश कार्तिक ने 59 रन व मो. Muzzakir ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में CAB ब्लू के पियूष और ऋषव ने 3-3 विकेट झटके।

208 रनों के जबाब में CAB ब्लू की टीम 20 ओवर में 151 रन बनाकर ढेर हो गई और इस मुकाबले को 56 रनों से गवा दी। टीम के लिए दिवराज 34 रन और ऋषव ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में स्कूल ऑफ़ क्रिकेट पटना के अनन्या पाण्डेय ने 5 व प्रतिक गौतम ने 2 विकेट चटकाये। मैन ऑफ़ द मैच अनन्या पाण्डेय को दोय गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment