Loading Now
×

बेगूसराय को 5 विकेट हराकर गोपालगंज BCA मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट के फाइनल

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट सीजन 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गोपालगंज ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए बेगूसराय को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। यह मुकाबला मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेला गया, जो बारिश के कारण कुछ समय के लिए बाधित रहा, लेकिन बाद में VJD मेथड के अनुसार परिणाम घोषित किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने 26 ओवर में 6 विकेट पर 107 रन बनाए। टीम की ओर से पुष्पम राज ने 27 रन, शिवम राज ने 22 रन, कप्तान पृथ्वीराज ने 16 रन और युवराज यादव ने 14 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल नहीं हो पाई।

गोपालगंज की ओर से गेंदबाजी में मेहंदी अब्दुल्ला ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। प्रशांत कुमार को 2 विकेट तथा अमजद अली को 1 विकेट मिला, जिससे बेगूसराय की बल्लेबाजी पर नियंत्रण बना रहा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ने संतुलित और प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 116 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान आर्यन राज ने 35 रन, प्रशांत कुमार ने 44 रन, अंकित यादव ने 12 रन और सुजय शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में आयुष कुमार ने 5 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि हर्ष वर्मा और कप्तान पृथ्वीराज को एक-एक सफलता मिली।

इस जीत के साथ गोपालगंज की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब BCA मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 10 अप्रैल 2026 को मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में भोजपुर और गोपालगंज के बीच खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

Note : यह परिणाम VJD मेथड का अनुसार निकाला गया है जिसमें 24 ओवर में 116 रन का लक्ष्य गोपालगंज को नीला था जिसे टीम ने आसानी से 5 विकेट खो कर पूरा कर लिया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment