Loading Now
×

रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी: अररिया की मधेपुरा पर 300 रनों की बड़ी जीत, अमन का शतक 

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा U19 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज खेले में अररिया बनाम मधेपुरा (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी, पटना) मैच में अररिया ने 300 रनों से जीते दर्ज की।

अररिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 435 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान अमन राज 65 गेंद में 8 चौके 9 छक्का लगाकर के 116 रनों की पारी खेली। पंकज कुमार 37 गेंद में 4 चौके 9 छक्का लगाकर 88 रन तथा राकेश सिंह 74 गेंद में 5 चौके 2 छक्के लगाकर 60 रन बनाया।मधेपुरा की गेंदबाजी में हेमंत कुमार, आयुष शर्मा और आरव राज को 2-2 विकेट मिला तथा विश्वनाथ कुमार और नवीन खीरीहारी को 1-1 विकेट मिला।

मधेपुरा ने 33.3 ओवर में 10 विकेट पर 135 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान ओंकार कुमार 82 गेंद में 4 चौके 3 छक्के लगाकर 56 रन की पारी खेली और निहाल राज ने 18 रन बनाया।अररिया की गेन्दबाजी में अक्षय विश्वास 7.3 ओवर 19 रन 3 विकेट तथा अभिजीत और उज्जवल को 2-2 विकेट मिला तथा शिवम और अमन को एक-एक विकेट।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment