Loading Now
×

श्यामल सिन्हा U16 वनडे ट्रॉफी : बांका ने लखीसराय को 4 विकेट से हराया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा U16 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट के तहत आज खेले गए मुकाबलों में लखीसराय बनाम बांका (सैनडिस कंपाउंड भागलपुर) मैच में बांका ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय ने 33.2 ओवर में 10 विकेट पर 171 रन बनाया। बल्लेबाजी में उत्सव कुमार ने 45 रन, अनिकेत मिश्रा ने 33 रन और अनीश टोरेटो ने 38 रन बनाया।बांका की गेंदबाजी में कप्तान गौरव कुमार और अमरजीत कुमार ने 3-3 विकेट चटकाए तथा स्वप्निल और साहिल को दे दो विकेट मिला।

बांका 42.2 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाया।बल्लेबाजी में अमृत राज ने 41 रन, जितेंद्र पासवान ने 48 रन तथा आर्यन राज ने 20 रन। लखीसराय के गेंदबाजी में कप्तान हिमांशु केसरी, अनीश torato और उत्सव कुमार को दो-दो विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment