पटना, 24 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को हरियाणा के खिलाफ 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंदौर के होलकर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में बिहार की टीम 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 196 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इससे पहले हरियाणा ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। बल्लेबाजी अंकित कुमार ने 51 गेंद में 6 चौका 11 छक्का लगाकर 116 रन बनाया।यशवर्धन ने 56 रन युवराज सिंह ने 19 रन बनाया।बिहार की गेन्दबाजी में 4 ओवर 53 रन 3 विकेट। वासुदेव को 2 विकेट और नवाज़ को 1 विकेट मिला।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने मुकाबले में संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। बिहार की टीम ने 196 रन बनाया। हरियाणा ने इस मुकाबले को 24 रनों से अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में बीपीन सौरभ ने 47 गेंद में 10 चौका 4 छक्का लगाकर 82 रनों की पारी खेली। पियूष सिंह ने 37 रन और आशीष ने 19 रन बनाया।

हरियाणा की गेन्दबाजी में सामंत जाखर ने 2.4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिया। अनुज और यूजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट तथा राहुल को 1 विकेट मिला।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आगामी मुकाबलों में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करता है।

Share this content: