Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकि 1 रन से जीता।

अररिया: जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप का पंदरह्वां मैच एम एस सी सी और एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकि के बीच नेताजी स्टेडियम में खेला गया। निर्धारित 30-30 ओवरों के इस मैच में टॉस एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकि ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकि के बल्लेबाजों ने 30 ओवर में सभी विकेट खो कर 173 रन का स्कोर खड़ा किया। एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकि के बल्लेबाज अभिजित ने 58 रन की पारी खेली नूरुल्ला ने 27 रन और अरविंद ने 20 रन का योगदान अपनी टीम को दिया । एम एस सी सी के गेंदबाज भास्कर ने 3 विकेट राज और नंदन ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी एम एस सी सी के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और 30 ओवर में 8 विकेट खो कर 172 रन ही बना पाई। एम एस सी सी के बल्लेबाज सत्विक ने 73,राज ने 22 और रोणित ने 17 रन बनाए। एंबिशन क्रिकेट क्लब जोकि के गेंदबाज टीपू और नूरुल्ला ने 2-2 विकेट लिए।
मैच के अंपायर जयप्रकाश गुप्ताऔर अनामीशंकर थे स्कोरिंग गौरव झा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अररिया सुशील प्रताप सिंह और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिकटी नवीन कुमार यादव थे इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के कॉउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल,अमीत सेनगुप्ता सत्येंन शरण रवि शंकर दास अश्विनी कुमार मनीष मन्नू तनवीर आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 6 = ?