Home Bihar अररिया जिला लीग : अरविंद यादव के शतक के मदद से ऐम्बिशन क्रिकेट क्लब 145 रनो से जीता।

अररिया जिला लीग : अरविंद यादव के शतक के मदद से ऐम्बिशन क्रिकेट क्लब 145 रनो से जीता।

by Khelbihar

अररिया : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 32वां भागीरथी गंगा ट्रॉफी लीग चैंपियनशिप सत्र 2022-23 का तीसरा मैच अररिया काँलेज स्टेडियम में ऐम्बिशन क्रिकेट क्लब और यूनीटेड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टास ऐम्बिशन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

30- 30 ओवर के इस मैच में ऐम्बिशन ने 30 ओवर में ऑल आउट हो कर 264 रनो का विशाल लक्ष्य यूनीटेड क्रिकेट क्लब को दिया ऐम्बिशन के बल्लेबाज अरविंद यादव ने ताबरतोड़ 77 गेंद में 123 रन की पारी खेली और अकरम ने 40 रन बनाये । यूनायटेड के गेंदबाज आकाश, मंजर और नेहाल ने 2-2 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी खेलने उतरी यूनायटेड के बल्लेबाज ज्यादा कुछ कर नही पाए और 22वें ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर मात्र 119 रन बना पायी यूनायटेड के बल्लेबाज पवन ने 26 रन नेहाल ने 20 रन बनाए। ऐम्बिशन के गेंदबाज अभिजित, टीपू और रेज़ा ने 2-2 विकेट लिए।

मैच के अंपायर अनामी शंकर और मनीष वर्मा थे स्कोरिंग का काम अमन राज ने किया इस अवसर पर अमीत सेनगुप्ता विवेक प्रकाश मनीष कुमार तनवीर आलम ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे। कल का मैच इंडस स्पोर्टिंग क्लब बि और एम एस सी सी लेजेंड के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े