Home Bihar फ्रेंड्स इलेवन सहरसा के खिलाड़ी आयुष आनंद का बिहार U-23 टीम में चयन,जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई।

फ्रेंड्स इलेवन सहरसा के खिलाड़ी आयुष आनंद का बिहार U-23 टीम में चयन,जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई।

by Khelbihar

सहरसा : बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के लिए चयनित बिहार स्टेट टीम में फ्रेंड्स इलेवन सहरसा के खिलाड़ी आयुष आनंद का चयन 17 सदस्यीय स्टेट टीम में हुआ।आयुष आनंद के स्टेट U-23 टीम में चयन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है जो नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 फ्रेंड्स इलेवन सहरसा के खिलाड़ी आयुष आनंद का बिहार U-23 टीम में चयन,जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई।

बिहार की टीम अपना पहला मैच 12 अक्टूबर से उड़ीसा के खिलाफ,दूसरा मैच 19 अक्टूबर से गोवा के खिलाफ ,तीसरा मैच 27 अक्टूबर से बरोदा के खिलाफ ,चौथा मैच 3 नवंबर से राजस्थान के खिलाफ ,पांचवा मैच बंगाल के खिलाफ 18 जनवरी से, छठा मैच 25 जनवरी से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ एवं सातवां मैच 2 फरवरी से मुंबई के खिलाफ खेलेगी।

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार,उपाध्यक्ष आशीष कुमार कात्यायन,सचिव विश्वजीत बनर्जी,संयुक्त सचिव आशुतोष आनंद,कोषाध्यक्ष असफहान खान,जिला क्रिकेट संघ पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,पूर्व सचिव बादल कुमार,पूर्व संयुक्त सचिव गुलनियाज रब्बानी,डॉ विमल भारती,नसीम आलम,बिश्वनाथ कुमार,प्रभात कुमार सिंह,नित्यानंद ठाकुर,शशि भूषण यादव,अमित कुमार सिंह,शैलेश झा,निखिल कुमार सिंह,सुनील कुमार गुप्ता,मुकेश कुमार झा,बाबु झा,दिवाकर कुमार इत्यादि ने आयुष को बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

IMG-20260501-WA0009 फ्रेंड्स इलेवन सहरसा के खिलाड़ी आयुष आनंद का बिहार U-23 टीम में चयन,जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े