बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी: खगड़िया ने समस्तीपुर को डकवर्थ-लुईस के आधार पर 21 रनों से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए उपयोगी प्रदर्शन किया। पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में खगड़िया ने समस्तीपुर को डकवर्थ-लुईस पद्धति के आधार पर 21 रनों से पराजित किया। मैच वर्षा के कारण 10 ओवर का कर दिया गया था।

टॉस जीतकर समस्तीपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।समस्तीपुर की टीम निर्धारित 18.4 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पुज्जवल कुमार यादव ने नाबाद 25 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान गिरधर कुमार ने 23 रन बनाए। असफहान फिरोज खान ने 17 रन का योगदान दिया।

खगड़िया की ओर से गेंदबाजी में अनिकेत कुमार झा ने 4 ओवर में 31 रन 5 विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोहम्मद हसनैन अहमद ने 3 विकेट लिए, जबकि कुंदन निषाद को 2 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए और डीएलएस पद्धति के अनुसार मुकाबला अपने नाम किया। बल्लेबाजी में हर्षित आनंद ने 22 रन बनाए, वहीं विश्वजीत गोपाला ने 21 रन का योगदान दिया। केश्वर विशाल ने 19 रन की पारी खेलीसमस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी में राहुल रॉबिन रोमैउल्ड ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पुज्जवल, गिरिधर, सुमन और सुमन मिश्रा को एक-एक सफलता मिली।

इस प्रकार खगड़िया की टीम ने निर्धारित लक्ष्य के आधार पर मैच में बढ़त बनाए रखते हुए 21 रन से परिणाम अपने पक्ष में किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago