पटना: भारी वर्षा एवं मैदान की प्रतिकूल स्थिति को ध्यान में रखते हुए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा वर्तमान में आयोजित की जा रही बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 तथा बीसीए श्यामल सिन्हा अंडर-16 नॉकआउट प्रतियोगिता के सभी मैचों को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। लगातार हो रही वर्षा के कारण मैदान गीले हो गए हैं, जिससे खेल गतिविधियों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से संभव नहीं है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। संघ द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि मौसम की स्थिति में सुधार होने के पश्चात दोनों प्रतियोगिताओं के संशोधित फिक्सचर शीघ्र ही जारी किए जाएंगे, ताकि प्रतियोगिता का संचालन व्यवस्थित रूप से पुनः प्रारंभ किया जा सके।
सभी जिला क्रिकेट संघों, खिलाड़ियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे आगामी सूचना तक प्रतीक्षा करें और संघ द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी बनाए रखें।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…