बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी: मंगल महरूर के नाबाद दोहरे शतक (211*रन ) से गया जीती

नालंदा : आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी मगध जोन का तीसरा मैच शेखपुरा बनाम गया के बीच एसएससीसी खेल मैदान पावापुरी मे खेला गया।

शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अंकुश के शतक 119 रन, शुभम 44, अमरजीत 44, सूरज 22, रश्मि 25 तथा संजीव 17 रन की मदद से 45 ओवर मे 9 विकेट खोकर 309 रन बनाये। गया की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने 92 रन देकर 1 विकेट, निक्कू 44 देकर 3, गौतम 56 रन देकर 2 विकेट तथा शिवम् ने 42 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए गया की टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। गया ने 37.4 ओवर मे 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे कप्तान मंगल महरूर ने नाबाद 211 रन गौतम ने 35 रन, अभिषेक 26 रन, राजीव ने 20 रन बनाये। शेखपुरा की ओर से गेंदबाज़ नवाज़ खान ने 55 रन देकर 1 विकेट तो सूरज ने 38 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार नवादा सचिव मनीष राज, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव बीसीए ऑब्जरवर राजीव रंजन डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर राजीव कुमार तथा नीरज कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच गया के मंगल मेहरोर को दिया गया।कल दिनांक 26-02-2026 को शेखपुरा बनाम नालंदा का मैच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

15 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago