बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में सुपौल ने सहरसा को 6 विकेट से हराया।

बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी ट्रॉफी के आज चौथे दिन का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में सुपौल बनाम सहरसा के बीच खेला गया। जिसमें सुपौल ने सहरसा को 6 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 48 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 281 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अंकित ने 73 रन और प्रिंस ने 43 रन का योगदान दिया। वही सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट दिवाकर झा ने 4 विकेट प्राप्त किया वही जय, सोनू और मोहित ने 2- 2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को 43 वे ओवर में से प्राप्त कर लिया। सुपौल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान बिरेंद्र ने 77 रन सुशांत ने 62 वही दिवाकर झा ने 46 रनो की शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाया। वही सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने 3 और मो जफर ने 1 विकेट प्राप्त किया।

शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए दिवाकर झा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेंट्रल जोन के पर्यवेक्षक राजेश दुबे एवं आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार ने संयुक्त प्रदान किया।

बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी का अगला मुकाबला 25 फरवरी को सुपौल बनाम बेगूसराय के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago