BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी(मिथिला ज़ोन ):सीतामढ़ी ने मधुबनी को 5 विकेट से किया पराजित

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी व मधुबनी के बीच खेला गया , जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने शानदार 5 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही मधुबनी पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य के 23 ,उत्कर्ष और विकाश के 12-12 रन के बदौलत सभी विकेट खोकर 23.3 ओवर में 79 रन ही बना सकी । सीतामढ़ी की तरफ से प्रियांशु और वैभव ने 3-3 तथा अंकेश और रोहित ने 2-2 विकेट प्राप्त किया ।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीतामढ़ी की टीम महज 18 ओवर में 5 विकेट खोकर इस मैच को जीत लिया । सीतामढ़ी की तरफ से बल्लेबाज सूरज ने 18,मुकेश ने 17 तथा चंदन ने 12 रनो का योगदान दिया । मधुबनी की ओर से विकाश और अरुण ने 2-2 तथा अमरेंद्र ने 1 विकेट चटकाए। सीतामढ़ी के वैभव और प्रियांशु के शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह, ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। सोमवार को शिवहर व मधुबनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago