बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के आज पांचवे दिन का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में बेगूसराय बनाम सुपौल के बीच खेला गया। जिसमें बेगूसराय ने सुपौल को 6 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 46 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 228 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सुपौल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान सुशांत ने 64 रन और बीरेंद्र ने 38 रन का योगदान दिया। वही बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अतुल प्रकाश ने 4 विकेट प्राप्त किया वही सुधांशु, अभिषेक और नीतीश ने 2- 2 विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को 39 ओवर में आसानी से प्राप्त कर लिया। बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अतुल प्रकाश ने 47 रन और निशित ने 46 रन का योगदान दिया। वही सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित सोनू और अशरफ ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए अतुल प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सेंट्रल जोन के पर्यवेक्षक राजेश दुबे एवं बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला 26 फरवरी को बेगूसराय बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा।
इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…