Home Bihar बेगूसराय को हरा गया जी श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

बेगूसराय को हरा गया जी श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

by Khelbihar

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , गया जी बनाम बेगूसराय के बीच खेला गया जिसमें गया की टीम ने 65 रनो से जीतकर फाइनल मे पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी।

इस मैच मे गया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । पहले बैटिंग करते हुए गया आकाश कुमार 89 रन संगम कुमार के 37 रन और ऋषिकेश राज के 30 रनो के बदौलत 46.3ओवर में 10 विकेट खोकर 238 रन बनाया। बेगूसराय की तरफ से अमन ने 2 रमन ने 2 राहुल ने 2और आर्यन ने 2 विकेट चटकाए।

IMG-20260501-WA0009 बेगूसराय को हरा गया जी श्यामल सिन्हा U-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम 42.1 ओवर में 173 रन बना ऑल आउट हो गई और मैच 65 रनो से हार गई। बेगूसराय की तरफ से युवराज महतो ने 71रन और आर्यन पोद्दार ने 25 रन बनाए । गया के संगम कुमार 5 विकेट और मोहम्मद मुश्ताक ने 3 विकेट लिया । गया जी के संगम कुमार को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में अशुतोष तथा नीरज,और स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह और रोहित उपस्थित थे। फाइनल मैच गया जी बनाम भोजपुर के बीच 20 तारीख बुधवार को खेला जाएगा।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े