पटना : भिलाई (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुए 45वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल स्पर्धा में बिहार के कुंदन कुमार,गोलू कुमार व स्नेहा कुमारी ( तीनों बाढ़ ) की जोड़ी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ओवरऑल बिहार बालक टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम कुमार ( किलकारी,पटना ) एवं बालिका वर्ग में स्नेहा कुमारी ( बाढ़ ) को चैंपियनशिप का “अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड” प्राप्त किया।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले बिहार के मिश्रित युगल जोड़ी कुंदन,गोलू व स्नेहा और शिवम,स्नेहा को अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड मिलने पर बिहार विधान परिषद सदस्य-सह-अध्यक्ष,बिहार बॉल बैडमिंटन संघ प्रो.नवल किशोर यादव, उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,मिथिलेश कुमार मंडल,डॉ.सुनील कुमार सिंह,सुजय सौरभ, निदेशक पवन केजरीवाल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन गुप्ता,राकेश रंजन, संयोजक डॉ.अरुण दयाल,सदस्य पुष्कर देव, तकनीकी पदाधिकारी संतोष शर्मा,सतीश कुमार ने बधाई व शुभकामनाएं दीं है।
Share this content:
पटना, 20 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने शुक्रवार को बिहार के युवा क्रिकेटर…
पटना, 20 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के दूसरे दिन पंजाब के…
पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…
छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…