BCCI U-19 महिला T20 मुकाबले में उत्तर प्रदेश के बिहार को हराया।

पटना, 9 अक्टूबर 2026 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी 2026-27 के एलीट मुकाबले में उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला टीम ने बिहार अंडर-19 महिला टीम को 8 विकेट से पराजित किया। दोनों टीमों के बीच यह टूर्नामेंट का पहला मुकाबला था, जो मुंबई स्थित MCA शरद पवार क्रिकेट अकादमी, बीकेसी में खेला गया।

मुकाबले में बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। बिहार की ओर से अक्षरा ने 6 रन, संतोषी ने 7 रन और प्रतिभा ने 5 रन बनाया। उस प्रकार बिहार का कूल स्कोर सभी विकेट गवां कर 15.3 ओवर में 32 रन रहा।

उत्तर प्रदेश की ओर से भारती सिंह ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 3 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। ज्योति बलियान, विदुषी मिश्रा, जानवी बलियान और सिद्धि मिश्रा ने भी गेंद से 1-1 विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।बिहार की पारी के दौरान उत्तर प्रदेश की गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा, जिसके चलते बिहार की टीम बड़ा लक्ष्य देने में सफल नहीं हो सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला टीम ने 5.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।बिहार की और से गेन्दबाजी में जूली को मात्र 1 विकेट मिला।

महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के इस शुरुआती मुकाबले में बिहार की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टूर्नामेंट में आगे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टीम के पास अभी अवसर हैं। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अपनी महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनके प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

13 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago