Loading Now
×

बक्सर लीग मैच -2:-विराट क्रिकेट क्लब ने सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

Khelbihar.com

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच में विराट क्रिकेट क्लब ने सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्राट अशोक क्रिकेट क्लब, दलसागर ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन बनाये,श्रवण कुमार 52 रन, निरंजन पटेल 31 रन, बिट्टू कुमार 25 रन, खेसारी 15 रन, अतिरिक्त 29, विशाल 3 विकेट, चेतन विकेट, शहबाज फरीदी 2 विकेट लिए।

जवाब में विराट क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बना कर मैच जीत लिया,अंकित कुमार नाबाद 73 रन, शहबाज फरीदी 19 रन, मनीष नाबाद 18, अमित धवन 12 रन, अतिरिक्त 30 रन, संदीप 3 विकेट, विशाल 1 विकेट लिए।

मैच के दौरान संजय कुमार राय, सीनियर क्रिकेटर मनीष कुमार, राजेश यादव, पंकज वर्मा व अन्य मौजूद थे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 + 1 = ?