पटना:  पटना के मोईनुल हक़ स्टेडियम में बिहार और हरियाणा के बीच खेली जा रही कर्नल सी के नायडू U-23 ट्रॉफी टूर्नामेंट में  हरियाणा ने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। बिहार के माध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रशांत के द्वारा हरियाणा को पारी की शुरुआत में मिले लगातार तीन झटके के वावजूद, टीम 70.1 ओवर मे 284 रन बना कर  ऑल आउट हो गई।

बिहार के गेंदबाज़ो ने शुरुआत दौर से हीं  हरियाणा पर गेंदबाज़ी से दवाब बनाती रही। प्रशांत कुमार सिंह ने हरियाणा शुरुआती तीन विकेट लेकर बिहार टीम को मजबूत स्थिति मे लाते हुए हरियाणा टीम के दो बल्लेबाज़ कुणाल सिंह और निशांत कोहली को बिना खाता खोले जबकि हितेश सोराउट को 8 रन पर पवेलियन भेज दिया।

हरियाणा टीम के बल्लेबाज़ चिराग कालीरमन 14 चौके दो छक्के की मदद से 130 गेंद मे 98 रन, प्रदीप शेरोन 51रन, सर्वेश रोहिल्ला 16 रन, विवेक कुमार 4 रन,लक्ष्य सांगवान 25 रन, पियूष दहिया 42 रन,सचिन मित्तल 21 रन नवाद, एंव गर्व सांगवान बिना खाता खोले आउट हुए। बिहार के गेंदबाज़ प्रशांत कुमार सिंह 3 विकेट, सूरज कश्यप & धनेश चौहान ने 2-2 विकेट, आकाश राज और अंकित राज ने 1-1 विकेट झटके।

बिहार की टीम  19 ओवर मे 1 विकेट खो कर 68 रन पर खेल रही है।बिहार के तरफ से बल्लेबाज़ी करने आये वैभव सूर्यवंशी 21 गेंद मे 18 रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि आयुष लोहारिका 35 रन तथा शशांक उपाध्यय 11 रन बनाकर क्रीज़ पर नाबाद  है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago