पटना: ए सी ए स्टेडियम बांसपाड़ा गुवाहाटी में चल रहे बिहार और असम के रणजी ट्रॉफी मैच में बिहार की टीम फॉलोऑन खेलते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बना चुकी है। इस मैच में असम की टीम पहली पारी में 405 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसके जवाब में बिहार की टीम पहली पारी में 207 रन बनाकर आउट हो गई।

बिहार की टीम दूसरे दिन के स्कोर पाँच विकेट पर 134 रन से आगे खेलते हुए परमजीत के अर्धशतक 53 रन के बदौलत 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। असम की ओर से सरूपम पुरकायस्थ ने 4 विकेट, मुख्तार ने 3 विकेट तथा रणजीत, मृंमोय एवं राहुल ने 1-1 विकेट लिए।

पहली पारी में असम से 198 रन से पिछड़ने के कारण बिहार को फॉलोऑन खेलना पड़ा। दूसरी पारी में पीयूष कुमार सिंह के नाबाद 79 रन के बदौलत बिहार की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 168 रन बना चुकी है। श्रमण निग्रोध 23 रन, सकिबुल गणी एक रन और बिपिन सौरभ 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ऋषव राज 8 रन बनाकर नाबाद है। असम की ओर से मुख्तार, राहुल और मृंमोय ने एक एक विकेट लिए। बिहार की टीम पहली पारी के आधार पर असम से 30 रन पीछे है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago