मुजफ्फरपुर जिला अंडर-24 क्रिकेट लीग में पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक जीत

मजफ्फरपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग में आज बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी “ग्रीन “बनाम पारामाउंट क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ जिसमें पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से मैच को जीत लिया ।

आज स्थानीय शुभंकरपुर के खेल मैदान में पारामाउंट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ।बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 187 रन बनाए जिसमें बबलू ने 41 एवं आयुष मिश्रा ने सर्वाधिक 42 रनों का योग अपनी टीम के लिए बनाएं। गेंदबाजी करते हुए पारामाउंट क्रिकेट अकादमी के तरफ से आयुष गुप्ता ने तीन, गौतम ने दो, नवनीत ने एक, अर्णव ने एक, जीशान ने एक एवं प्रतीक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी पारामाउंट क्रिकेट अकादमी की टीम ने 28 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत के लिए 188 रन बना लिए । पारामाउंट क्रिकेट अकादमी के तरफ से अरनव सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए वही नवनीत ने 29 एवं कप्तान आर्यन राज ने 23 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया। गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी के तरफ से अंकित कुमार ने तीन ,रजनीश कुमार ने दो, अंकित कुमार द्वितीय ने दो एवं प्रिंस कुमार यादव ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पारामाऊंट क्रिकेट अकादमी के नवनीत को दिया गया ।आज के अंपायर आलोक कुमार एवं अभिषेक कुमार थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

14 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago