Loading Now
×

एडी गया,गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी और पुरुषोत्तम की टीम लखावर टी 20 क्रिकेट चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

जहानाबाद : लखावर टी 20 क्रिकेट चैम्पियनशिप में एडी गया,गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी जहानाबाद और पुरुषोत्तम गया की टीमें सेमिफाइनल में पहुंची।दिनाँक 4/6/2022 को पहला मुकाबला एडी गया और कैंब्रिज एकेडमी पटना के बिच खेला गया, जिसमें एड गया की टीम ने कैंब्रिज पटना को 9 विकट से करारी मात दी।

पहले इनिंग में कैंब्रिज पटना ने निर्धारित ओवरों में गया को 155 रनों का लक्ष्य दिया, जिसमें आनन्द ने शानदार 71 रनों की पारी खेली,आशुतोष ने 15, और अर्जुन ने 30 रनों की पारी खेली।गया की ओर से यस राज ने 1, मुकेश दुबे ने 1, अजित ने 1,और दीपक ने 1 विकट प्राप्त किए।

155 का रनों का लक्ष्य का पीछा गया ने बहुत आसान तरीके से, और मात्र 11 ओवरों में ही पटना कैंब्रिज को हार का सामना करना पड़ा।गया की ओर से रंजन राज ने 28, शशि ने ताबातोड़ 63 रनों की पारी खेली,अर्जुन रंजन ने भी 57 रनों की पारी खेली, और इस प्रकार गया ने ये मैच 11ओवर में जीत हासिल करने में सफल रहे।कैंब्रिज पटना की ओर से शुभम् समदर्शी और अर्जुन को एक एक विकट मिला। मैन आफ द मैच शशि बने जो 63 रनों की पारी खेली। दो अन्य मुकाबलों में गुरुकुल स्पोर्ट्स एकेडमी जहानाबाद ने अरवल और औरंगाबाद को हराया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
10 − 4 = ?