क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,लिए गए कई निर्णय।देखें
नालंदा : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के कार्यालय वार्ड नम्बर 27, 621-ए, गढ़पर, बिहारशरीफ़, नालंदा में कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमे बी डिवीज़न लीग, क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी चुनाव, क्लब की मान्यता, नालंदा जिले में क्रिकेट के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास इत्यादि पर विचार विमर्श करते हुए सितम्बर 2026 में वार्षिक आम सभा बुलाने पर निर्णय लिया गया।
बिहारशरीफ़ के वारीय अधिवक्ता श्री राजेश कुमार को चुनाव अधिकारी बनाने का निर्णय लिया गया। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा से निबंधित वैसे सभी क्लबों को वोटिंग राइट / फुल मेंबर बनाने हेतु विचार किया गया जिनको अभी तक वोटिंग राइट प्राप्त नही है। साथ ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा में सतदस्यों की संख्या बढ़ाने तथा लोधा समिति के नियम को संघ द्वारा सर्व सम्मति से लागु करने पर सहमति बनी।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा से निबंधित क्लबों जो सत्र 2025-26 लीग पे भगवान ले रहे सभी क्लबों के सचिव / अध्यक्ष द्वारा अपने ईमेल आईडी से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के ईमेल आईडी पर ईमेल द्वारा वोटिंग राइट का निवेदन करने हेतु निर्णय लिया गया।
इस कार्यकारिणी में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल सिंह, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, पूर्व सचिव सह सदस्य एस एम जावेद इक़बाल, संयुक्त सचिव संजीव कुमार दूरभाष द्वारा बैठक में संपर्क में रहे और अपनी सहमति दी, सदस्य सहनवाज़ खान, सदस्य नाज़रा, सदस्य आदिल खान, खिलाड़ी प्रतिनिधि संजय कुमार उपस्थित रहे।
Share this content:



Post Comment