Home Bihar गोल क्रिकेट एकेडमी व पटना-11 ALPHA U-14 CUP 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में।

गोल क्रिकेट एकेडमी व पटना-11 ALPHA U-14 CUP 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में।

by Khelbihar

पटना : ALPHA U-14 CUP 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट ALPHA ग्राउंड, बलुआ,पटना में आज दो मुकाबले खेले गए जिसमे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गोल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टर्फ एरिना को 100 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम सम्राट ने नाबाद 100 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, रजनीश रंजन ने नाबाद 55 रन और अरसलान जकी खान ने 23 रनों का योगदान दिया।

file_00000000b9bc820897c6c7347ed9afe7 गोल क्रिकेट एकेडमी व पटना-11 ALPHA U-14 CUP 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में।

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ एरिना की टीम 18.3 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टर्फ एरिना की ओर से कप्तान आकाश एमएस ने सर्वाधिक 52 रन बनाए।गेंदबाजी में गोल क्रिकेट एकेडमी के पीयूष शर्मा ने 22 रन देकर 4 विकेट झटके। आदर्श कुमार ने 3 विकेट और मधुकांत पांडेय ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

file_00000000ad74820b85a931181bd5bfc4 गोल क्रिकेट एकेडमी व पटना-11 ALPHA U-14 CUP 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में।

दूसरे मुकाबले में दूसरे सेमीफाइनल में पटना-11 ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अल्फा क्रिकेट एकेडमी (कंकड़बाग) को 8 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा क्रिकेट एकेडमी (कंकड़बाग) ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम की ओर से आकर्ष राज ने 44 रन, विवेक कुमार ने 26 रन और अक्षत अवि ने 24 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं।पटना-11 की ओर से आयुष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि स्पर्श ने 19 रन देकर 2 विकेट झटके।

IMG-20260501-WA0009 गोल क्रिकेट एकेडमी व पटना-11 ALPHA U-14 CUP 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में।

138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पटना-11 की टीम ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आयुष कुमार ने नाबाद 72 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। स्पर्श ने 42 गेंदों पर 41 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

मैच का परिणाम: पटना-11 ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से दोनों विजेता टीमों को बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ।

Share this content:

इस न्यूज़ को भी पढ़े