Loading Now
×

नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज,ट्रैम्फैड सीए व देव सीए विजयी

पटना। सरदार पटेल स्पोटर्स फाउन्डेशन के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड खेमनीचक पर समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का आगाज शुक्रवार यानि 8 मई से हुआ जिसका उद्घाटन मुकाबला ट्रैम्फैड क्रिकेट एकेडमी ने चार विकेट से अपने नाम किया. वहीं दूसरा मुकाबला देव क्रिकेट एकेडमी ने 76 रन से जीता.

इसस पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस अवसर पर बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के अजीत कुमार, ट्रैम्फैड क्रिकेट एकेडमी के अशोक कुमार छोटू, देव क्रिकेट एकेडमी के माइकल और ट्रीपल सी के रवि कुमार आदि उपस्थित रहे.

IMG-20260501-WA0009 नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज,ट्रैम्फैड सीए व देव सीए विजयी

पहला मैच

दिन का पहला मैच एसकेपी क्रिकेट एकेडमी बनाम ट्रैम्फैड क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. एसकेपी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 121 रन बनाकर आलआउट हो गई. एसकेपी के लिए सर्वाधिक 33 रन हिमांशु और 27 रन विराट सिंह ने बनाए. दक्ष ने 4.4 ओवर में 15 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाएं. वहीं आदित्य व समर कुमार ने दो—दो विकेट लिए. जवाब में खेलने उतरी ट्रैम्फैड क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य को कप्तान विराज के शानदार अर्धशतक व ओपनर बल्लेबाज रोहित के 32 रन की बदैालत 15.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. हिमांशु ने 4 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए.विजेता टीम के दक्ष राज को प्लेयर आफ द मैच चुना गया.

संक्षिप्त स्कोर

एसकेपी क्रिकेट एकेडमी: 19.4 ओवर में 121 रन पर आलआउट, सिद्धार्थ कुमार 16, विराट सिंह 27, सुरज साह 14, हिमांशु 33, अतिरिक्त 12, साहिल 1/39, दक्ष राज 3/15, यश राज 1/11, आदित्य 2/29, समर कुमार 2/8.

ट्रैम्फैड क्रिकेट एकेडमी: 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 124 रन, रोहित 32, विराज 53, अतिरिक्त 16, अरनव दत्ता 1/29, हिमांशु 3/11, अमन यादव 1/7.

IMG-20260501-WA0009 नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज,ट्रैम्फैड सीए व देव सीए विजयी

दूसरा मैच

दिन का दूसरा मुकाबला एसपीएससीसी बनाम देव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया.देव क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. देव ने निर्धारित 20 ओवर में प्रियांशु कुमार के 75 रन और अविनाश के 24 व प्रिंस के नाबाद 28 रन की बदौलत 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए. प्रियांशु ने 47 गेंदों में चार छक्का व 7 चौके की मदद से 75 रन बनाए. जवाब में खेलने उतरी एसपीएससीसी के बल्लेबाज देव के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सके पूरी टीम 18 ओवर में महज 82 रन पर आलआउट हो गई. सर्वाधिक 33 रन वैभव ने बनाए. विजेता टीम के प्रियांशु प्लेयर आफ द मैच रहे.

संक्षिप्त स्कोर

देव क्रिकेट एकेडमी: 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन, प्रियांशु 75, अविनाश 24, प्रिंस नाबाद 28, अतिरिक्त 26, वैभव 2/22, उज्ज्वल धीरेंद्र कश्यप 1/38, वैभव साहु 1/36, अयान सिन्हा 1/22.

एसपीएस सीसी: 18 ओवर में 82 रन पर आलआउट, मणि कुमार 11, वैभव 33, अयान सिन्हा 10, अतिरिक्त 10, अविनाश 2/17, रिशु मुकेश राज 1/13, अनमोल शर्मा 2/9, प्रखर गिरी 1/24, अराज्ञा 2/13, आयुष्मान जैन 2/5.

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

सारण जिला क्रिकेट संघ की कोषाध्यक्ष नेहा यादव को शोक सभा आयोजित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

Next post

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में 8 मई 2026 को प्रतिष्ठित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट 2026” का भव्य शुभारंभ

Post Comment

🔒 Security Check
3 + 9 = ?