Loading Now
×

सारण जिला क्रिकेट संघ की कोषाध्यक्ष नेहा यादव को शोक सभा आयोजित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

सारण : जिला क्रिकेट संघ की कोषाध्यक्ष स्वर्गीय नेहा यादव के निधन पर आज राजेंद्र स्टेडियम में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि नेहा यादव लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं तथा उनका इलाज दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences में चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, जिससे खेल जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी एवं अन्नू सिंह, जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार उर्फ डब्ल्यू, कैसर अनवर, चंदन शर्मा, कुंदन शर्मा, मनीष मिश्रा, सुरेश प्रसाद सिंह, पॉल इस्माइल, रमेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजन प्रसाद यादव के साथ भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विवेक सिंह, प्रवक्ता बलवंत सिंह, मंत्री सुनीता देवी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य पूनम सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सभी ने स्वर्गीय नेहा यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment