Loading Now
×

परमानन्द सिन्हा एवं नेहा यादव के निधन पर बीसीए परिवार शोकाकुल,श्रद्धांजलि।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन परिवार के लिए अत्यंत दुःखद समाचार है कि एकीकृत बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासन से लंबे समय तक जुड़े रहे परमानन्द सिन्हा (बमबम जी) तथा सारण जिला क्रिकेट संघ की कोषाध्यक्ष नेहा यादव का निधन हो गया। उनके निधन से बिहार क्रिकेट जगत शोकाकुल है।

परमानन्द सिन्हा एकीकृत बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में जिला प्रतिनिधि, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट संयोजक तथा मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव एवं अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके थे। उन्हें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का एक मजबूत स्तंभ माना जाता था। वर्ष 2000-08 तक वे बीसीए कोषाध्यक्ष एवं सचिव के रूप में भी कार्यरत रहे। उनके अनुभव, प्रशासनिक समझ और क्रिकेट के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में एक अनुभवी एवं जानकार प्रशासक की कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

IMG-20260501-WA0009 परमानन्द सिन्हा एवं नेहा यादव के निधन पर बीसीए परिवार शोकाकुल,श्रद्धांजलि।

वहीं नेहा यादव सारण जिला क्रिकेट संघ में कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही थीं। क्रिकेट प्रशासन में उनकी सक्रिय भागीदारी एवं समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से जिला क्रिकेट परिवार को भी गहरा आघात पहुंचा है।

उनके निधन पर बिहार Cricket Association कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई, जहां दिवंगत आत्माओं की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूरा बीसीए परिवार शोकाकुल दिखाई दिया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि “स्वर्गीय परमानन्द सिन्हा (बमबम जी) का बिहार क्रिकेट में योगदान सदैव याद किया जाएगा। वहीं नेहा यादव ने भी जिला क्रिकेट प्रशासन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया। दोनों के निधन से क्रिकेट परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

सचिव जियाउल आरफीन ने कहा कि “बमबम जी एक अनुभवी और समर्पित क्रिकेट प्रशासक थे। वहीं नेहा यादव जिला क्रिकेट गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई थीं। उनका निधन क्रिकेट परिवार के लिए अत्यंत दुःखद है। बीसीए परिवार शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।”

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं क्रिकेट परिवार के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी एकजुटता प्रकट की तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 + 6 = ?